अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन, मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की अपील
दुर्ग। दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में बिकने वाली मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की दुर्ग जिला इकाई, दुर्ग नगर एवं भिलाई नगर इकाई ने संयुक्त रूप से जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि तथा उपयोग की अंतिम तिथि अंकित करने और खाद्य सामग्रियों की नियमित गुणवत्ता जांच कराने की मांग की गई।
ग्राहक पंचायत ने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को यह जानने का अधिकार है कि वह जो खाद्य सामग्री खरीद रहा है, उसका निर्माण कब हुआ है और उसका सुरक्षित सेवन कब तक किया जा सकता है। विशेष रूप से दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, शुद्धता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
ज्ञापन में बासी, मिलावटी, दूषित अथवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। पंचायत ने जिला प्रशासन से त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की नियमित जांच एवं निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखने की अपील की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में तथा वर्तमान में की जा रही त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने जनहित में इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रखने का अनुरोध किया, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत विगत कई वर्षों से उपभोक्ता संरक्षण, उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा जनस्वास्थ्य, सामाजिक हित और ग्राहक हित से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है।
-ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव देवेंद्र कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप देशमुख, दुर्ग जिला अध्यक्ष देवाशीष घोष सहित गोपीचंद साहू, धर्मेंद्र धामू, कृष्ण देशमुख, संजय डहरवाल, छवि गजेंद्र, डॉ. झमनेश देशमुख, लोकेश बेलचंदन, अक्षय कुमार वर्मा, अनुराग माहुलकर, चंद्रशेखर साहू, धनेश साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment