• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
महापौर अलका बाघमार ने दुकानदारों को वितरित किए डस्टबिन, सड़क पर कचरा नहीं फेंकने की अपील
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अक्टूबर 2026,  07:17 PM IST
  • 73
महापौर अलका बाघमार ने दुकानदारों को वितरित किए डस्टबिन, सड़क पर कचरा नहीं फेंकने की अपील

स्वच्छ एवं सुंदर दुर्ग बनाने निगम की पहल, दुकानदारों से डस्टबिन में कचरा डालने और निगम के कचरा संग्रहण वाहन को सौंपने का आग्रह
दुर्ग।
शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा विशेष पहल की गई। इसके तहत महापौर अलका बाघमार ने निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ निब्बू लाइन से जवाहर चौक होते हुए पांच कंडील तक दुकानदारों की दुकानों में पहुंचकर डस्टबिन वितरित किए। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी नीलेश अग्रवाल, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य हर्षिका संभव जैन, युवराज कुंजम, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, कुणाल सहित निगम का अमला उपस्थित रहा।
महापौर अलका बाघमार ने दुकानदारों से कहा कि प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में ही एकत्रित करें और निगम के कचरा संग्रहण वाहन को सौंपें। सड़क पर कचरा फेंकने से शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है तथा नालियों में गंदगी जमा होने से आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी दुकानदार स्वच्छता के नियमों का पालन करें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
महापौर ने कहा कि दुर्ग शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। निगम प्रशासन शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इन प्रयासों को सफल बनाने के लिए व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध निगम के नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने सभी दुकानदारों से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने और दुर्ग को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर बनाने में सहभागी बनने की अपील की।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter