• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
पटरी पार क्षेत्र में 18.62 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, आवागमन होगा सुगम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अक्टूबर 2026,  07:20 PM IST
  • 78
पटरी पार क्षेत्र में 18.62 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, आवागमन होगा सुगम

महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 59 में दो सड़क निर्माण कार्यों की रखी आधारशिला, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के पटरी पार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 59 में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कुल 18.62 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय सड़कों की स्थिति में सुधार होगा।
भूमिपूजन के तहत राधा-कृष्ण चौक से हेरिटेज रोड तक 8.64 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। वहीं, हरि नगर में मंदीप सिंह के घर से गुलशन के घर होते हुए राधा-कृष्ण चौक तक 9.98 लाख रुपये की लागत से दूसरी सीसी सड़क बनाई जाएगी। दोनों निर्माण कार्यों पर कुल 18.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि पटरी पार क्षेत्र सहित शहर के सभी वार्डों में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना तथा वार्डों की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
भूमिपूजन के दौरान महापौर ने वार्डवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं के संबंध में चर्चा भी की। सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति और भूमिपूजन पर स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, पार्षद नीलम शिवेंद्र परिहार, सावित्री दमाहे, शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह, पटरी पार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, जयश्री राजपूत सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter