• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
दुर्ग में फटा गैस सिलेंडर, पूर्व विधायक अरुण वोरा पहुंचे पीड़ित परिवार के घर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अक्टूबर 2026,  09:57 PM IST
  • 146
दुर्ग में फटा गैस सिलेंडर, पूर्व विधायक अरुण वोरा पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

दुर्ग। दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 5 में करवा चौथ की तैयारी के दौरान एक परिवार के साथ अचानक गैस सिलेंडर फटने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर पटेल की पत्नी रानी पटेल अपने दो बच्चों के साथ घर पर सब्जी एवं फलाहार बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान एचपी गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।Image after paragraph

राहत की बात यह रही कि भगवान की कृपा से इस घटना में परिवार के किसी भी सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई और आसपास भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग की चपेट में आने से एक सदस्य के हाथ में हल्की जलने की चोट आई है।

घटना की जानकारी मिलने पर दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और घटना की पूरी जानकारी ली। परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत जताई।

कलेक्टर से चर्चा कर आर्थिक सहायता देने की मांग

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अरुण वोरा ने जिला कलेक्टर से चर्चा की और घटना से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित अनुदान प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि परिवार को हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिल सके।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter