• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत: पायलट दिल्ली का, 5 यात्री कर्नाटक के रहने वाले; बेंगलुरु पुलिस का इंस्पेक्टर भी शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 अक्टूबर 2026,  06:19 PM IST
  • 53
उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत: पायलट दिल्ली का, 5 यात्री कर्नाटक के रहने वाले; बेंगलुरु पुलिस का इंस्पेक्टर भी शामिल

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर बद्रीनाथ से लौट रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में 5 यात्री और एक पायलट सवार थे।

निजी कंपनी ट्रांस भारत एविएशन का यह हेलिकॉप्टर जोशीमठ घाटी के ऊपर से गुजरते समय संपर्क से बाहर हो गया था। इसके बाद इसका ट्रैकिंग सिस्टम भी काम करना बंद कर गया। दोपहर करीब 2:20 बजे इलाके में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पायलट दिल्ली का, पांचों यात्री कर्नाटक के रहने वाले
हादसे में जान गंवाने वाले पायलट की पहचान दिल्ली निवासी कैप्टन हिमांशु के रूप में हुई है। हेलिकॉप्टर में सवार पांच यात्रियों की पहचान प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराज के रूप में हुई है। ये सभी कर्नाटक के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों में शामिल अरुण बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर थे। अन्य यात्रियों के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

दो हेलिकॉप्टरों की मदद से जंगल में मिला क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के मुताबिक, जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी वस्तु में आग लगने की सूचना मिली थी। इसकी जांच और संभावित दुर्घटनास्थल का पता लगाने के लिए दो हेलिकॉप्टर भेजे गए। इनकी मदद से जंगल में जलती हुई वस्तु की लोकेशन का पता लगाया गया।

Uttarakhand helicopter incident graphics

कंपनी के पूरे बेड़े की उड़ानों पर रोक 

HLECOPTER CRASHED PRESS NOTE

लापता हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था। इसमें पायलट कैप्टन हिमांशु के अलावा 5 यात्री सवार थे। घटना के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। कंपनी के पूरे बेड़े का संचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter