IND vs NZ 4th t20i Highlights: न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 87 रन से करारी शिकस्त दी। 260 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में 10 मैचों का अजेय सिलसिला भी टूट गया।
रनों के अंतर से यह भारत की T20I इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले इसी साल जुलाई में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हराया था, जो इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी हार है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ रनों के अंतर से यह भारत की सबसे बड़ी T20I हार भी है। इससे पहले 2019 में वेलिंगटन में कीवी टीम ने भारत को 80 रन से हराया था।
न्यूजीलैंड की जीत के हीरो ग्लेन फिलिप्स रहे। उन्होंने 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम इंडिया पूरी तरह बेरंग दिखी। पहले गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। इसके बाद बल्लेबाज बड़े लक्ष्य के सामने पस्त हो गए। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि भारत की तरफ से कोई भी बैटर अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। तिलक वर्मा भारत के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 35 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 27, श्रेयस अय्यर 22, संजू सैमसन 4, नीतीश रेड्डी 21 और नमन धीर ने 28 रन बनाए।
प्लेयर ऑफ द मैच ग्लेन फिलिप्स ने कहा- यह शानदार रहा। बल्लेबाजी के लिए पिच काफी अच्छी थी और हमने इसका पूरा फायदा उठाया। अच्छा लगा कि मैं टीम के लिए कुछ रन बना सका। हमने बात की थी कि इस छोर से चलने वाली हवा डफी के लिए फायदेमंद रहेगी। खेल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जब आपका अच्छा दौर चल रहा हो, तो उसे ज्यादा से ज्यादा समय तक बनाए रखना जरूरी होता है। हैमस्ट्रिंग की चोट अब ठीक है। एहतियात के तौर पर आराम किया था। मैं कभी भी 100 प्रतिशत फिट हुए बिना मैदान पर नहीं उतरता।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment