• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 अक्टूबर 2026,  09:33 AM IST
  • 88
आयुक्त लीना कोसम ने इंदिरा मार्केट से बनियापारा तक सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, व्यापारियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

दुर्ग/ / नगर पालिक निगम।दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त लीना कोसम के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य विभाग का अमला शहर के सभी प्रमुख बाजारों एवं वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है।इसी क्रम में शनिवार सुबह आयुक्त लीना कोसम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट सहित बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी चौक से इंदिरा मार्केट होते हुए बनियापारा तक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं नालियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।Image after paragraph

इस दौरान आयुक्त ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि दुकानों से निकलने वाले कचरे को दुकान के बाहर सड़क पर न फेंकें, बल्कि डस्टबिन में एकत्रित कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन को ही दें। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना निगम के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक एवं व्यापारी की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के सभी 60 वार्डों में विशेष रूप से सफाई एवं नालियों की सफाई कराई गई है। वहीं प्रमुख बाजारों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य दीपावली पर्व पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना है, जिससे शहरवासियों को त्योहार के दौरान बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम का स्वास्थ्य विभाग अमला मौजूद रहा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter