• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 नवम्बर 2026,  03:26 PM IST
  • 12
मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग। मातर तिहार के अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग स्थित सेवा सदन में विधि-विधान से गौमाता का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक दोहा गाकर गौमाता को सोहाई बांधी तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकपर्व की परंपराओं का निर्वहन किये।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मातर तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक मान्यताओं और गौवंश के प्रति हमारी श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है। हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। यह पर्व प्रकृति, कृषि और पशुधन के साथ हमारे गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। पारंपरिक दोहा, सोहाई बांधने की रस्म और सामूहिक पूजा-अर्चना हमारी सदियों पुरानी लोकपरंपराओं की जीवंत पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। हमें अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर समाज के गणमान्यजन एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter