• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
धमधा थाना में 05 दिवसीय लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन सम्बंधित समाधान शिविर के दौरान 04 दिनों में 565 नागरिकों के लर्निंग लाइसेंस बनाया गया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 नवम्बर 2026,  07:29 PM IST
  • 289
धमधा थाना में 05 दिवसीय लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन सम्बंधित समाधान शिविर के दौरान 04 दिनों में 565 नागरिकों के लर्निंग लाइसेंस बनाया गया

 *ग्रामीण अंचल के वाहन चालकों के लिये दुर्ग पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा 05 दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर धमधा थाना में आयोजन किया गया है*

▪️ *शिविर के दौरान हजारों लोगो ने अपने वाहन से सम्बंधित PUC, बीमा, फिटनेस, ई चालान, लाइसेंस नवीनीकरण डुप्लीकेट लाइसेंस, परमानेंट लाइसेंस से सम्बंधित एवं अन्य समस्या का निराकरण किया गया।*

▪️ *कल दिनांक को धमधा थाना में शिविर का रहेगा आखरी दिन।*

▪️ *शिविर में पूर्व से लंबित ई-चालान का भी निःशुल्क भुगतान कराने की सुविधा उपलब्ध कराया गया है जिसमें लोग अपने पूर्व के चालान पेड कर रहे है ।*

▪️ *शिविर के दौरान आने वाले आम लोगो एवं स्कूल कॉलेज में भी यातायात नियमों से संबंधित जागरूक किया गया।*

▪️ *आगामी दिनों में इस शिविर का आयोजन जिले के अलग अलग थानो में भी किया जायेगा।*

      *पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग* के निर्देशानुसार ग्रामीण अंचलों में निवासरत वाहन चालकों को परिवहन संबंधी सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग एवं परिवहन विभाग दुर्ग के संयुक्त सहयोग से 05 दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन धमधा थाना में किया गया है। यह शिविर दिनांक 14 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

    इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे वाहन चालकों को सुविधा प्रदान करना है, जो दूरी एवं अन्य कारणों से लर्निंग लाइसेंस बनवाने हेतु दुर्ग परिवहन कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। अब ऐसे वाहन चालक शिविर में उपस्थित होकर आसानी से अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा रहे हैं।

इसके साथ ही शिविर में वाहन चालकों के वाहनों पर पूर्व से लंबित ई-चालान का निःशुल्क भुगतान कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही वाहन एवं परिवहन से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जा रहा है।

*शिविर के चौथे दिन आज दिनांक 17 नवंबर तक कुल 565 वाहन चालकों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए,* जिससे ग्रामीण अंचल के वाहन चालकों को काफी सुविधा मिली।

    यातायात पुलिस दुर्ग एवं परिवहन विभाग दुर्ग द्वारा अपील की जाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक वाहन चालक कल शिविर के आखरी दिन का लाभ उठाएं तथा अपने वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं लाइसेंस संबंधी कार्य पूर्ण कराएं।

    *आगामी दिनों में इस शिविर का आयोजन जिले के अलग अलग थानो में भी किया जायेगा।*


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter