महासमुंद। जिले में एक पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने जंगल में देखा शव
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 29 वर्षीय मिथिलेश कुमार लेढिया के रूप में हुई है। वह पुलिस कंट्रोल रूम में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर मुडमार बांधा के जंगल में पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह
प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही आरक्षक की मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment