• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
धमतरी में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘स्त्री’ (STREE) परियोजना का शुभारंभ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 नवम्बर 2026,  07:43 AM IST
  • 132
धमतरी में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘स्त्री’ (STREE) परियोजना का शुभारंभ

*36 महीनों में 300 ग्रामीण महिलाओं को कोसा सिल्क प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई उत्पाद विकास और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा*

रायपुर, 25 नवंबर 2026/ भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) द्वारा प्रायोजित इस 89.97 लाख की परियोजना का क्रियान्वयन एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (NITRRFIE) द्वारा जिला प्रशासन, धमतरी के सहयोग से किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के धमतरी में ग्रामीण महिलाओं को प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘स्त्री’ (STREE - Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Image after paragraph

*36 महीनों में 300 ग्रामीण महिलाओं को कोसा सिल्क प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई उत्पाद विकास और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा*

 

              इस पहल के तहत अगले 36 महीनों में 300 ग्रामीण महिलाओं को कोसा सिल्क प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई, उत्पाद विकास और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे पारंपरिक कोसा सिल्क और कृषि-अपशिष्ट शिल्प को बाजार-उन्मुख उद्यमों में बदल सकें। उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं और स्व-सहायता समूहों के लिए एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें NITRRFIE के अधिकारियों—सुश्री मेधा सिंह, श्री सुनील देवांगन, श्री सौरभ लूथरा और श्री हिमांशु चौरसिया—ने ई-कॉमर्स तथा उत्पाद डिजाइन, फोटो संवर्धन और डिजिटल विज्ञापन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यावहारिक उपयोग पर सत्र संचालित किए।

 

*महिलाओं को स्थायी आजीविका के साधन मिलेंगे*

 

              मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पहल को ग्रामीण उद्यमिता, स्टार्टअप विकास और ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन के अनुरूप बताते हुए कहा कि उन्नत तकनीक के साथ कौशल विकास जुड़ने से जिला-आधारित उत्पाद मजबूत होंगे और महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर बनेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तथा प्रोजेक्ट लीड श्री अविनाश मिश्रा ने कहा कि शासकीय पॉलिटेक्निक रुद्री स्थित ‘स्त्री’ स्किल सैटेलाइट सेंटर के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा और स्थानीय शिल्प को GeM व ONDC जैसे राष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों से जोड़ा जाएगा।

 

*300 महिलाओं को बुनकरों से आत्मनिर्भर ब्रांड मालिकों और स्टार्टअप उद्यमियों के रूप में तैयार किया जाएगा* 

 

              एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव ने कहा कि NITRRFIE और इंडिया एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (IndiaAI CoE) के माध्यम से पारंपरिक कला और आधुनिक उद्योग के बीच की खाई को पाटा जा रहा है। वहीं, परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं NITRRFIE के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. अनुज कुमार शुक्ला ने बताया कि मोटराइज्ड रीलिंग, इलेक्ट्रॉनिक जैक्वार्ड लूम, एआई-सहायता प्राप्त डिजाइन और व्यवस्थित कॉस्टिंग को जोड़कर 300 महिलाओं को दैनिक वेतनभोगी बुनकरों से आत्मनिर्भर ब्रांड मालिकों और स्टार्टअप उद्यमियों के रूप में तैयार किया जा रहा है।

 

               समारोह में प्रो. संजीव पराशर (प्रभारी निदेशक, आईआईएम रायपुर), श्री रामू रोहरा (महापौर, नगर पालिक निगम, धमतरी), श्री अरुण सार्वा (अध्यक्ष, जिला पंचायत, धमतरी), श्री जयंत नाहटा (सीईओ, जिला पंचायत, धमतरी), श्रीमती अंगिरा ध्रुव (अध्यक्ष, जनपद पंचायत, धमतरी), श्रीमती मोनिका देवांगन (सभापति, जिला पंचायत, धमतरी), श्रीमती लक्ष्मी बया और श्री अमित मिश्रा (प्राचार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी) सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को NITRRFIE, DSIR, MeitY के इंडिया एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, छत्तीसगढ़ शासन और एनआईटी रायपुर का सहयोग प्राप्त हुआ।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter