• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
 ब्रेकिंग न्यूज: दुर्ग में पुलिस बनकर ठगी — बुजुर्ग महिला से सोने का कंगन ले उड़े दो युवक, CCTV में कैद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 जुलाई 2025,  06:47 AM IST
  • 996
 ब्रेकिंग न्यूज: दुर्ग में पुलिस बनकर ठगी — बुजुर्ग महिला से सोने का कंगन ले उड़े दो युवक, CCTV में कैद

:दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार के पास स्थित राम मंदिर के समीप आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग महिला से उनके हाथ का सोने का कंगन उतरवा लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार दोनों युवकों ने महिला को शहर में हाल ही में हुई चोरी-लूट की वारदातों का डर दिखाते हुए कहा कि वे उनके जेवरात अपने पास सुरक्षित रखें, जिससे चोरी न हो। महिला के विश्वास में आते ही युवकों ने उसका कंगन अपने कब्जे में ले लिया और काले रंग की मोटरसाइकिल से तेजी से भाग निकले।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दोनों आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

? (अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट जारी किया जाएगा)


Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png
RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter