भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में परिवारवाद पर लगाम लगाने के लिए “वन फैमिली, वन पोस्ट” का फॉर्मूला लागू कर दिया है। इस नियम के चलते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बेटे राहुल गौतम को मऊगंज जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा।
जैसे ही प्रदेश नेतृत्व को जानकारी मिली कि राहुल, गिरीश गौतम के पुत्र हैं, तुरंत उन्हें पद छोड़ने को कहा गया।
राहुल गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को औपचारिक इस्तीफा भेज दिया।
राहुल के इस्तीफे से साफ है कि अब अन्य नेताओं के बेटा-बेटी भी पार्टी पदों पर नहीं टिक पाएंगे।
“एक परिवार-एक पद” का यह नियम, संगठन में परिवारवाद पर पार्टी की अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
साफ संदेश : भाजपा में अब परिवार के दो लोग संगठन में एक साथ पद पर नहीं रहेंगे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment