• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
3 घंटे देरी से इंदौर आई एयर इंडिया की फ्लाइट:तकनीकी खराबी की वजह से मुंबई से नहीं भर सकी उड़ान, दिल्ली जाने वाले यात्री होते रहे परेशान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2025,  10:01 PM IST
  • 17
3 घंटे देरी से इंदौर आई एयर इंडिया की फ्लाइट:तकनीकी खराबी की वजह से मुंबई से नहीं भर सकी उड़ान, दिल्ली जाने वाले यात्री होते रहे परेशान

मुंबई से इंदौर आकर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट बुधवार को 3 घंटे देरी से पहुंची। एयरपोर्ट पर पहले 2 घंटे लेट होने का मैसेज दिया गया, लेकिन फ्लाइट इससे भी एक घंटे देरी से पहुंची। इस वजह से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान होते रहे।

इंदौर एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह मुंबई से आने वाले और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण 2 घंटे से ज्यादा लेट बताया जा रहा था। इसके कारण दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी लेट होती रही।

सुबह 9 बजे इंदौर आती है एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 2591) सुबह 7.25 बजे मुंबई से रवाना होकर 9 बजे इंदौर आती है। यहां से 9.40 बजे रवाना होकर 11.15 बजे दिल्ली पहुंचती है। लेकिन, आज (बुधवार) सुबह इंदौर आने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक इस वजह से फ्लाइट टेकऑफ ही नहीं कर पाई। एयरलाइंस ने फ्लाइट के 2 घंटे लेट होने की जानकारी दी है। लेकिन फ्लाइट करीब 3 घंटे देरी से मुंबई से टेकऑफ होकर दोपहर 12.20 बजे इंदौर पहुंची। इसके करीब एक घंटे बाद यहां से दिल्ली के रवाना हुई।

इस फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए बुधवार सुबह यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे, जो फ्लाइट के लेट होने के कारण एयरपोर्ट पर ही परेशान होते रहे। विमान के लेट होने से उन यात्रियों को ज्यादा मुसीबत उठाना पड़ी, जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट थी। ऐसे यात्री अगला विमान नहीं पकड़ पाए और उन्हें टिकट के कैंसिलेशन का खर्च उठाना पड़ा।

दिवाली की रात भी परेशान हुए थे यात्री दिवाली पर यात्रियों की कमी के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई-इंदौर-मुंबई और एयर इंडिया ने शाम की दिल्ली-इंदौर-मुंबई फ्लाइट निरस्त कर दी थी। दिवाली की रात इंडिगो की मुंबई से आकर मंगलवार सुबह मुंबई जाने वाली उड़ान भी इसके चलते निरस्त रही, जिसके कारण इन उड़ानों में बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter