भोपाल: दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी एक्शन के लिए डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देशन और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य त्योहारों के दौरान सामाजिक माहौल को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखना है।
अभियान की अवधि के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों ने सतर्कता पूर्वक निरंतर कार्यवाही की। अब तक की गई संयुक्त कार्यवाहियों में पुलिस ने सैकड़ों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए 60,78,925 की नकद राशि सहित कई मोबाइल फोन, चार पहिया एवं दुपहिया वाहन, ताश की गड्डियां तथा जुए-सट्टे से संबंधित अन्य उपकरण सहित करोड़ो की संपत्ति जब्त की हैं।
इसके अतिरिक्त जबलपुर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, दतिया, नर्मदापुरम, शिवपुरी, मंडला, बालाघाट, मैहर और दमोह में भी पुलिस टीमों द्वारा निरंतर दबिशें देते हुए बड़ी संख्या में आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस समाज में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। दीपावली पर्व के दौरान राज्य में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment