• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस के वार्डों में एस.आई.आर. प्रभारी का दौरा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 नवम्बर 2025,  07:13 PM IST
  • 34
पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस के वार्डों में एस.आई.आर. प्रभारी का दौरा

दुर्ग। निर्वाचन आयोग भारत सरकार द्वारा कराई जा रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) प्रक्रिया के अवलोकन हेतु आज लोकसभा प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व में पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भ्रमण किया।इस दौरान निम्नलिखित वार्डों के सभी बूथों का दौरा किया गया:वार्ड क्रमांक (अस्पताल वार्ड)

वार्ड क्रमांक 28 (पचारीपारा)

वार्ड क्रमांक 29 (अस्पताल वार्ड)

Image after paragraph

 

Image after paragraph

टीम ने प्रत्येक बूथ पर मौजूद बी.एल.ओ. (बूथ लेवल ऑफिसर) से मुलाकात की, एस.आई.आर. प्रक्रिया की प्रगति जांची तथा बी.एल.ओ.-2 के साथ मिलकर मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित निदान किया। जहां कहीं भी कोई तकनीकी या अन्य समस्या दिखी, वहां तत्काल कलेक्टर महोदय से बात कर उसका समाधान कराया गया। अभी तक सभी वार्डों में औसतन 50% से अधिक मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं, जो सकारात्मक है। फिर भी कुछ स्थानों पर अभी भी सुधार की जरूरत है। प्रभारियों ने सभी बी.एल.ओ.-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मतदाताओं को हो रही असुविधाओं को दूर करने के लिए पूरी मदद करने हेतु प्रेरित किया।एक बूथ पर सहायक बी.एल.ओ. की अनुपस्थिति का संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रभारी अधिकारी को तुरंत अवगत कराया गया ताकि एस.आई.आर. का कार्य बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से चले।एस.आई.आर. के माध्यम से मतदाता सूची का नया प्रकाशन होगा। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 है। 

अतः सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बूथ पर पहुंचें, अपना एस.आई.आर. फॉर्म प्राप्त करें और 4 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से अपने बी.एल.ओ. के पास जमा कर दें।

वार्ड भ्रमण एवं अवलोकन में

श्री राजेंद्र साहू (लोकसभा एस.आई.आर. प्रभारी), श्री दीपक दुबे (विधानसभा एस.आई.आर. प्रभारी), पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष श्री संजय कोहले, प्रभारी महामंत्री श्री परमजीत सिंह भूई, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजकुमार पाली, पूर्वी ब्लॉक एस.आई.आर. प्रभारी श्री इंद्रपाल सिंह भाटिया, श्री सुशील भारद्वाज, श्री संदीप वोरा, श्री सफी कुरैशी, श्री मनीष बघेल, श्री अनूप वर्मा, श्री कुणाल तिवारी, श्री कल्याण सिंह ठाकुर, श्री हलीम अंसारी, श्रीमती शबाना निशा, श्रीमती रानी रवि पटेल, श्री संजय बत्रा, श्री संघर्ष हीरवरकर, श्री सुनीत घोष, श्री नवाब अब्दुद्दीन सिद्दीकी, श्री राहुल गोस्वामी, श्री सुधीर चंदेल, श्री अक्षर साहनी, श्री बाबू यादव, श्री आयुष शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता।

 

RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter