• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
बकाएदारों पर निगम की कड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में कई वार्डों से बड़ी वसूली
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 नवम्बर 2025,  07:19 PM IST
  • 73
बकाएदारों पर निगम की कड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में कई वार्डों से बड़ी वसूली

दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व अधिकारी आरके बोरकर के मार्गदर्शन और सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव , उप राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा के नेतृत्व सहित अमला टीम राजस्व विभाग द्वारा बकाएदारों पर सख्त कार्रवाई और नल कनेक्शन विच्छेदन की चेतावनी का प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है। निगम की विशेष वसूली टीम द्वारा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 32, 34 और 35 में अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कुल मिलाकर 1.65 लाख रुपये से अधिक की राशि निगम कोष में जमा करवाई गई।
वार्ड क्रमांक 32 में कैलाश शर्मा, रवि कुमार एवं विमला शर्मा के माध्यम से एक लाख एक सौ सत्ताइस रुपये की नगद राशि करदाताओं द्वारा जमा करवाई गई। नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई के दबाव ने करदाताओं को कर अदायगी के लिए प्रेरित किया। वार्ड नंबर 34 सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में खोरबाहरा सांडेकर द्वारा बकाया एवं सन हाल टैक्स की पूरी राशि जमा कर दी गई। राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई के दौरान ₹55,231 नगद निगम कोष में जमा किए गए। इसी प्रकार वार्ड 35 में भगवानदीन यादव द्वारा नल कनेक्शन विच्छेदन के दबाव में ₹50,410 रुपये की नगद राशि कर विभाग को सौंपी गई। राजस्व विभाग की टीम द्वारा चलाए जा रहे वसूली अभियान से लगातार बकाया राशि में बढ़ोतरी हो रही है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter