• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
शुक्ला ब्रदर्स की बस से फिर टक्कर...दो बाइकों को कुचला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 नवम्बर 2025,  07:35 PM IST
  • 57
इंदौर में महिला समेत चार घायल; लोगों ने ड्राइवर को पीटा, तोड़फोड़ की

इंदौर-उज्जैन रोड पर शुक्रवार शाम शुक्ला ब्रदर्स की बस से बड़ा हादसा हो गया। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की है। जो बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। बस के ड्राइवर और क्लीनर को पीटा।

सांवेर पुलिस के मुताबिक हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। बस में सवार यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। पुलिस ने बस को जब्त कर घायलों को अस्पताल भिजवाया है। हादसे में घायल एक महिला और युवक को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज सांवेर के अस्पताल में जारी है।

तेज रफ्तार में चल रही थी बस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार अधिक थी, जिससे पीछे से दोनों बाइकें चपेट में आ गईं। एक बाइक पर सवार महिला, पुरुष और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी जख्मी हुआ है।

देखिए तस्वीरें

ये बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बाणेश्वरी ट्रैवल्स के नाम से चलती है।

ये बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बाणेश्वरी ट्रैवल्स के नाम से चलती है।

हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस ने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

बस ने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।

हादसे में एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद नाराज लोगों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को पीटा।

हादसे के बाद नाराज लोगों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को पीटा।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

लोगों ने बस पर किया पथराव दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। उस समय बस के अंदर यात्री मौजूद थे, जिन्हें लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter