मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS) ने कक्षा 5वीं और 8वीं सहित सभी ओपन बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, ‘रूक जाना नहीं’, ‘आ लौट चलें’ और CBSE On Demand – सभी परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। बोर्ड इन सभी परीक्षाओं का टाइम टेबल पहले ही जारी कर चुका है।
MPSOS ने सभी परीक्षार्थियों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं
परीक्षा केंद्र पर दोपहर 1:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।1:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। उत्तरपुस्तिका परीक्षा से 10 मिनट पहले दी जाएगी, प्रश्न पत्र 5 मिनट पहले वितरित होंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
10वीं परीक्षा
शुरू: 15 दिसंबर 2025
समाप्त: 26 दिसंबर (उर्दू विषय)
12वीं परीक्षा
शुरू: 15 दिसंबर 2025
समाप्त: 29 दिसंबर (अकाउंटिंग पेपर)
विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध टाइम टेबल के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment