• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
कलेक्टर इलेवन ने जीता सद्भावना मैच का मुकाबला हॉकी और रस्साकसी दोनों में मारी बाजी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जनवरी 2026,  08:26 PM IST
  • 250
कलेक्टर इलेवन ने जीता सद्भावना मैच का मुकाबला हॉकी और रस्साकसी दोनों में मारी बाजी

दुर्ग/ रविशंकर स्टेडियम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’सद्भावना मैच’ का आयोजन किया गया। कलेक्टर इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच खेले गए इन मुकाबलों में कलेक्टर इलेवन की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दोहरी जीत हासिल की।

Image after paragraph

 

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

 

 

 

Image after paragraph

*हॉकी में रोमांचक भिड़ंत -* मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कलेक्टर इलेवन ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए नागरिक इलेवन को 2-1 से पराजित किया। टीम के कप्तान स्वयं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और उपकप्तान डीएफओ श्री कपिल रहे, जिनके नेतृत्व में टीम ने अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा।

*रस्साकसी में भी दिखाया दमखम-* हॉकी के बाद आयोजित रस्साकसी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता में भी कलेक्टर इलेवन का पलड़ा भारी रहा। ताकत और सामूहिक रणनीति के इस खेल में प्रशासनिक टीम ने नागरिक इलेवन को मात देकर खिताब अपने नाम किया।

 कलेक्टर इलेवन की टीम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की, जिनमें मैदान में उतरे जिले के दिग्गज अधिकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग श्री सुमीत अग्रवाल, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, श्री लवकेश ध्रुव, श्री हितेश पिस्दा, श्री उत्तम ध्रुव, सीएमएचओ डॉ. अजय दानी सहित अन्य शामिल थे। 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से आम नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक सहज संवाद स्थापित करना था। मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा।

RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter