• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
गर्मी पूर्व सुचारु पेयजल व्यवस्था हेतु कवायद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 फरवरी 2026,  10:17 PM IST
  • 119
गर्मी पूर्व सुचारु पेयजल व्यवस्था हेतु कवायद

महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट में चल रहे संधारण कार्य का जल विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने किया अवलोकन,

दुर्ग//नगर पालिक निगम।आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पानी की सुचारू सप्लाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के जल कार्य विभाग द्वारा महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर शहर में पेयजल व्यवस्था में होने वाले खामियों को दूर करने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें एक तरफ विभिन्न स्थानों पर विभिन्न स्थानों पर छोटे बड़े लीकेज कार्य निरंतर जारी हैं तो वहीं बस स्टैंड के सामने जल गृह विभाग में स्थापित शहर की सबसे पुराने 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट में संधारण कार्य प्रगति पर है वर्तमान में ईस प्लांट में सुचारु रूप से शुद्ध पानी सप्लाई करने तकनीकी कार्यों कराया जा रहा है जिसका आज आज जल कार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने अपने विभागीय समिति के सदस्यों के साथ अवलोकन कर अधिकारियों को शीघ्र कर सप्लाई व्यवस्था नार्मल करने के निर्देश दिए ईस दौरान समिति के सदस्य एवं पार्षद कमल देवांगन गुलाब वर्मा जल विभाग अभियंता विनोद मांझी जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


उल्लेखनीय की 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट दुर्ग शहर के सबसे पुरानी व पहला प्लाट है जहां से अविस्तरित दुर्ग शहर में पानी सप्लाई होता था। किंतु आबादी के विस्तार के बाद अब इस प्लांट से केवल शहर के मध्य कुछ वार्ड में ही पानी सप्लाई की जाती है जो शिक्षक नगर,जल गृह कार्यलय स्थित नई पुरानी टंकियों के माध्यम से तकिया पारा,तमेर पारा संतरा बाड़ी पोलसाय पारा केलाबाड़ी जैसे क्षेत्रों में पानी सप्लाई की जाती है किंतु अभी कुछ दिनों से संधारण कार्य के चलते उपरोक्त टंकियों में वैकल्पिक रूप से 11 एमएलडी प्लांट के बजाय रायपुर नाका स्थित बड़े प्लांट से पानी भरकर सप्लाई किया जा रहा है लेकिन शीघ्र ही ईस प्लांट के सभी तकनीकी कार्यों को पूर्ण कर गर्मी से पूर्व सही ढंग से सप्लाई व्यवस्था किया जाएगा जिसके पश्चात गर्मी में संबंधित सप्लाई वार्ड में काफी हद तक पेयजल आपूर्ति नियंत्रित होगा।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter