• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
भिलाई नगर में शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 लाख के मोबाइल जब्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 फरवरी 2026,  08:46 PM IST
  • 53
भिलाई नगर में शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 लाख के मोबाइल जब्त

भिलाई नगर। खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 नवंबर 2025 को थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-7 भिलाई में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खड़ी गाड़ियों से 3 मोबाइल फोन, कार की चाबी एवं अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में अपराध क्रमांक 663/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान यह सामने आया कि खेल मैदानों एवं विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी की लगातार घटनाएं हो रही थीं। पुलिस ने सतत निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही शुभम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी और अन्य वाहनों की डिक्की से मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह चोरी किए गए मोबाइल फोन को सामान्य लॉक पैटर्न के जरिए अनलॉक कर संबंधित बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करता था। आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है, बरामद किए गए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
घटनास्थल ....
सेक्टर-7 क्रिकेट मैदान एवं विभिन्न परीक्षा केंद्र, भिलाई नगर क्षेत्र
आरोपी का विवरण..
शुभम श्रीवास (24 वर्ष), निवासी कातुलबोर्ड हरिनगर दुर्ग, स्थायी पता थाना ओमती, जिला जबलपुर (म.प्र.)
जप्ती सामग्री..
विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन (लगभग 6 लाख रुपये मूल्य)
इस पूरी कार्रवाई में थाना भिलाई नगर पुलिस टीम की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील..
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने मोबाइल फोन में फेस लॉक और फिंगरप्रिंट लॉक का उपयोग करें। मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं, CEIR पोर्टल पर सूचना दें तथा अपने बैंक खातों की नियमित जांच करते रहें।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter