• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
राजिम कुंभ में नन्हे रुद्र की याददाश्त ने सबको किया हैरान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 फरवरी 2026,  08:51 PM IST
  • 45
राजिम कुंभ में नन्हे रुद्र की याददाश्त ने सबको किया हैरान

राजिम। कुंभ कल्प मेले में प्रतिदिन आस्था के साथ-साथ प्रतिभा के भी अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को अपनी मां पायल शर्मा के साथ राजिम कुंभ मेले में पहुंचे 6 वर्षीय प्रतिभाशाली बालक रुद्र शर्मा ने अपनी असाधारण याददाश्त और ज्ञान से सभी को हैरान कर दिया। इतनी कम उम्र में रुद्र के पास जितनी जानकारी है, उतनी कई बार बड़े भी नहीं रख पाते। जहां लोग सुनी बातों को जल्दी भूल जाते हैं, वहीं रुद्र एक बार सुनकर ही सब कुछ कंठस्थ कर लेता है। मीडिया सेंटर में बातचीत के दौरान मां द्वारा पूछे गए सवालों का रुद्र ने बिना रुके सटीक जवाब दिया।रुद्र को प्रदेश और देश की समसामयिक गतिविधियों की जानकारी है। वह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई, आईएएस-आईपीएस के शीर्ष अधिकारियों, प्रसिद्ध लेखकों के नाम सहजता से बता देता है। इसके अलावा उसने मीर अली मीर का प्रसिद्ध गीत “नंदा जही का रे…” गाकर सुनाया। वह संस्कृत के श्लोक और फर्राटेदार अंग्रेजी भी धाराप्रवाह बोलता है।मां पायल शर्मा ने बताया कि रुद्र की प्रतिभा पांच साल की उम्र से ही दिखाई देने लगी थी। वह वर्तमान में कक्षा पहली का छात्र है। उसे मुनगा भाजी खाना बहुत पसंद है। उसकी दिनचर्या भी अनुशासित है—रात 9 बजे सोना और सुबह 7 बजे उठकर स्कूल के लिए तैयार होना। खास बात यह है कि रुद्र मोबाइल से पूरी तरह दूरी बनाए हुए है। वह किताबें पढ़ता है और मां द्वारा सिखाई गई बातें एक ही बार में याद कर लेता है।

अपनी प्रतिभा के चलते रुद्र को अब तक राजनांदगांव की रानी, रानी दुर्गावती सम्मान, गोंडवाना समाज का वीर नारायण सम्मान और आर्य रत्न सम्मान जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं।
कलेक्टर बनने का सपना ..
मां बताती हैं कि रुद्र बड़े होकर जो भी बनना चाहे, उसमें उसे पूरा सहयोग मिलेगा। फिलहाल रुद्र का सपना कलेक्टर बनने का है। जब उससे राजिम कुंभ कल्प के बारे में पूछा गया तो उसने कहा,
“यह भगवान राजीवलोचन और कुलेश्वरनाथ महादेव की धरती है, मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।”
मां के डांटने से जुड़े सवाल पर मासूम रुद्र ने मुस्कुराते हुए कहा,
“मां तो मां होती है, थोड़ी देर के लिए रूठ जाती है, फिर प्यार और दुलार भी देती है।”
राजिम कुंभ में नन्हे रुद्र की यह प्रतिभा लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter