• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
संगठन सृजन अभियान” के तहत नई दिल्ली में जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 फरवरी 2026,  08:56 PM IST
  • 51
संगठन सृजन अभियान” के तहत नई दिल्ली में जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Image after paragraph


दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा भवन, नई दिल्ली में आयोजित “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत देशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष  धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित प्रदेश भर के जिलाध्यक्षों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपस्थित जिलाध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूती देने के लिए पारदर्शिता, सक्रियता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष की आवश्यकता है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय, युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण और किसानों-मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को संगठन का मूल आधार बताते हुए जिलाध्यक्षों से जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया है।
राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, डेटा आधारित कार्यप्रणाली अपनाने और प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैयार करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्षों का परिचय लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा से करवाया। श्रीमती प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि “संगठन सृजन अभियान” से प्राप्त मार्गदर्शन के आधार पर दुर्ग (ग्रामीण) जिले में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका दी जाएगी तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूत होकर जनता की आवाज बुलंद करेगी।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter