दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 सिविल लाइन में एस.पी. बंगला से लेकर वन विभाग कार्यालय तक सड़क निर्माण एवं दोनों ओर पेवर ब्लॉक पेविंग कार्य का भूमिपूजन आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा किया गया। 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य का शुभारंभ सभापति श्याम शर्मा, लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर,एमआईसी सदस्यगण, पार्षदों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर,लीना दिनेश श्रीमती देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, पार्षद श्रीमती बबिता गुड्डू यादव, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, गुलशन साहू, मनोज सोनी, श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर, युवराज कुंजाम, जितेंद्र ताम्रकर, मनीष कोठारी, गुड्डू यादव,हरीश चौहान, सहित कार्यपालन अभियंता एवं उपअभियंता हरिशंकर साहू तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र को ऑक्सीजन जोन के रूप में जाना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक सुबह-शाम वॉक और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सड़क एवं पेवर ब्लॉक कार्य अत्यंत आवश्यक है, जिससे आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिल सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप उनकी निगरानी में ही कराया जाए, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्य क्षेत्र के विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिससे दुर्ग शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया जा सके।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment