• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
चार माह से पेंशन नहीं, एमआईसी ने लिखा समाज कल्याण विभाग को पत्र
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 फरवरी 2026,  02:16 PM IST
  • 42
चार माह से पेंशन नहीं, एमआईसी ने लिखा समाज कल्याण विभाग को पत्र

महापौर परिषद ने 305 नए आवेदनों को किया स्वीकृत
रिसाली। 
पेंशन धारियों के खातें में राशि नहीं आने से महापौर परिषद ने समाज एवं कल्याण विभाग को पत्र लिखा है। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने कहा पेंशन हितग्राहियों को पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। परिषद के सद्स्यों ने बैठक में 305 नए आवेदनों को अनुमोदन भी किया।
दरअसल परिषद के सद्स्यों का कहना था कि नवम्बर 2025 से पेंशन हितग्राहियों के खाते में राशि नहीं आई है। चर्चा के दौरान खुलासा हुआ कि विभाग से ही राशि का आवंटन नहीं हुआ है। इसे महापौर परिषद के सद्स्यों ने गंभीरता से लिया और समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखने का निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय पेंशन एवं राज्य शासन की पेंशन योजना के तहत वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन के तहत 500-500 और समाजिक सुरक्षा के तहत 49 वर्ष से कम आयु में विधवा होने पर 20 हजार की सहायता दी जाती है। योजना का लाभ लेने बी.पी.एल. होना अनिवार्य है। महापौर परिषद की बैठक में महापौर शशि सिन्हा, एमआईसी संजू नेताम, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, रोहित धनकर, आयुक्त मोनिका वर्मा, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे समेत विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
305 आवेदनों का अनुमोदन ..
महापौर परिषद के सद्स्यों ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक प्राप्त 305 पात्र आवेदनों का अनुमोदन किया। पात्र में केन्द्रीय पेंशन योजना के 247 एवं राज्य पेंशन योजना के 58 लोग शामिल है।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter