• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
नागरिक सहकारी बैंक दुर्ग के डायरेक्टर पद के चुनाव में रुंगटा पैनल ने लहराया परचम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 फरवरी 2026,  10:16 PM IST
  • 158
नागरिक सहकारी बैंक दुर्ग के डायरेक्टर पद के चुनाव में रुंगटा पैनल ने लहराया परचम

डायरेक्टर के कुल 12 पदों में से 10 पदों पर रुंगटा पैनल का कब्जा

Image after paragraph

दुर्ग। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के कुल 12 में से 9 संचालक मंडल सदस्य पद (डायरेक्टर) के लिए शनिवार को हुए चुनाव में रुंगटा पैनल के 8 प्रत्याशियों ने धमाकेदार जीत दर्ज की, जबकि परिवर्तन पैनल को एक प्रत्याशी की जीत से ही संतोष करना पड़ा। जीत पर रुंगटा पैनल के प्रत्याशियों और समर्थकों ने गाजे बाजे की धुन में नाच गाकर अपनी खुशियों का ईजहार किया। विजयी प्रत्याशियों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। संचालक मंडल सदस्य पद (डायरेक्टर) के घोषित चुनावी परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग से प्रत्याशी मनोज ताम्रकार, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कमल नारायण रुंगटा, संजय सिंह, पवन कुमार जैन (बड़जात्या), राजेश यादव ने जीत दर्ज की है, वहीं महिला वर्ग के लिए आरक्षित पद पर सुनीता अग्रवाल और नीलू देवांगन ने अपना परचम लहराया है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एक पद पर तेजबहादुर बंछोर ने शानदार जीत दर्ज की है। बता दें कि इस चुनाव में सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउटेंट) के लिए आरक्षित दो पद पर श्रीपाल कोठारी, अरविंद चंद सुराना और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित एक पद पर श्रीमती वसुन्धरा चौरे पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई है।

Image after paragraph

 इस चुनाव में रुंगटा पैनल की कमान नवनिर्वाचित डायरेक्टर कमल रुंगटा संभाले हुए थे। चुनाव में रुंगटा पैनल से 10 प्रत्याशियों के जीत कर आने से रुंगटा पैनल में खुशियों का माहौल है। परिवर्तन पैनल का नेतृत्व नवनिर्वाचित डायरेक्टर राजेश यादव के हाथों में था। परिवर्तन पैनल से दो प्रत्याशी डायरेक्टर बने है। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के कुल 12 में से 9 संचालक मंडल सदस्य पद (डायरेक्टर) के लिए शनिवार को श्री गुर्जर क्षत्रिय गुजराती समाज भवन मोतीपारा में प्रत्यायुक्त सदस्यों ने उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे का समय निर्धारित किया गया था।  कुल 96 प्रत्यायुक्त सदस्यों में 91 प्रत्यायुक्त सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान की यह प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवाशीष दास के देखरेख में पूरी की गई। मतदान उपरांत मतों की गणना की गई।

Image after paragraph

इस चुनाव में डायरेक्टर पद के प्रत्याशी मनोज ताम्रकार 56 वोट, ज्ञानेश्वर ताम्रकार 55 वोट, कमल नारायण रुंगटा 51 वोट, संजय सिंह 49 वोट, पवन कुमार जैन (बड़जात्या) 49 वोट, राजेश यादव 45 वोट, वेंकट साई शास्त्री राव 43 वोट, अखिलेश मिश्रा 43 वोट, अंबर ताम्रकार 41 वोट, मंगल प्रसाद गुप्ता 37 वोट, दिनेश कुमार मारोटी 30 वोट, तेजबहादुर बंछोर 50 वोट, पदम ताम्रकार 41 वोट, सुनीता अग्रवाल 51 वोट, नीलू देवांगन 50 वोट, संध्या तिवारी 41 वोट हासिल किए। मतगणना उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनावी परिणाम घोषित किए गए और विजयी 9 प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास ने बताया कि बैंक के निर्वाचन के अंतिम चरण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों व अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए 16 फरवरी को सूचना जारी की जाएगी। इन पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया 20 फरवरी को शाम 4 बजे से बैंक मुख्यालय अस्पताल वार्ड पचरीपारा में पूरी की जाएगी।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter