दुर्ग। थाना पदमनाभपुर क्षेत्रांतर्गत बोरसी, वार्ड 51 में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने पड़ोसी पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 09:45 बजे बोरसी स्थित सुभाष चौक दैहान के पास कार्यक्रम के दौरान आरोपी प्रकाश यादव (36 वर्ष) ने दरवाजा खोलने के पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी शिवनंदन मारकण्डे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शिवनंदन के पेट में गंभीर चोट आई।
घटना के संबंध में प्रार्थिया श्रीमती सुमन मारकण्डे (33 वर्ष), निवासी बोरसी, वार्ड 51 की रिपोर्ट पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोरसी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार हथियार बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी को 16 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दरवाजा खोलने के विवाद को लेकर आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी, जो महाशिवरात्रि कार्यक्रम के दौरान हिंसक रूप ले ली।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment