सफाई कर्मचारियों को दस्ताना देने निर्देश

रिसाली। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने निर्देश दिए है कि जिनके घरों के नल पर टोटी नहीं लगा है उनका कनेक्शन तत्काल काटा जाए। सड़क पर बहते पानी को देख महापौर ने यह निर्णय ली। वें वार्ड 33 नेवई बस्ती पूर्व का भ्रमण करते हुए समस्याओं से रूबरू हुई। नगर पालिक निगम रिसाली महापौर शशि सिन्हा बुधवार की सुबह नेवई बस्ती पहुंची। इस दौरान उन्होंने सड़क पर पानी बहते देख नाराजगी जाहीर की। बाद में खुलासा हुआ कि अधिकांश डेयरी संचालक के घरों में नल कनेक्शन लगा हुआ है जो पानी भरने के बाद नल को खुला छोड़ देते है। इस वजह से पानी सड़क से होते हुए नाली में बह जाता है। महापौर ने इस दौरान ऐसे लोगों पर आक्रोश व्यक्त की, जिन्होंने नल कनेक्शन पाईप में टोटी नहीं लगाया है। महापौर शशि ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों को सुचीबद्ध कर पहले समझाईश दे इसके बाद भी असर नहीं होने पर तत्काल नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही करे। इस दौरान एमआईसी अनिल देशमुख, संजू नेताम, रोहित धनकर, उप अभियंता जयंत शर्मा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी अमित चंद्राकर समेत जल विभाग के गोपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे। बिजली विभाग से करें सम्पर्क
भ्रमण के दौरान महापौर को सूचना मिली की बिजली खंभा झुक गया है और दिवार से चिपक गया है। इस वजह से दिवार पर करंट प्रवाहित हो रहा है। महापौर शशि ने इसे गंभीरता से लेते हुए निगम के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बिना विलंब किए विद्युत वितरण कंपनी से सम्पर्क कर समस्या को दूर करें।
सफाई कर्मचारियों को दे संसाधन ..
महापौर ने भ्रमण के दौरान सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की। बिना दस्ताना के सफाई कार्य किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि एजेंसी से चर्चा उपरांत स्वच्छता दीदी व सफाई कामगार को दैनिक कार्य के लिए उचित संसाधन उपलब्ध कराए।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment