दुर्ग। बुधवार को जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर–6 कंट्रोल रूम पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़ को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से आरोप लगाया गया कि एक कैबिनेट मंत्री द्वारा बिना हेलमेट बाइक चलाने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद हेलमेट पहनने की टाइमिंग को लेकर दिए गए कथित अवैधानिक बयान के विरोध में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष वरुण केवल्तानी व कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, जिस पर उनके विरुद्ध BNS की धाराओं 126(2), 34(2), 132, 221 एवं 3(5) के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया। युवा कांग्रेस ने इसे द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
युवा कांग्रेस का कहना है कि संविधान और कानून की रक्षा की शपथ लेने के बावजूद ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले सत्ताधारी दल के मंत्री पर केवल चालान तक की कार्रवाई नहीं हुई, जबकि विरोध करने वाले छात्र नेताओं पर गंभीर धाराएं लगाई गईं। इससे यह स्पष्ट होता है कि दुर्ग पुलिस के कुछ अधिकारी राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए हितकारी नहीं है। इस विरोध के प्रतीकात्मक रूप में युवा कांग्रेस ने ट्रैफिक पुलिस स्टाफ को गुलदस्ता एवं “Get Well Soon” कार्ड भेंट कर शीघ्र “स्वास्थ्य लाभ” की कामना करने की बात कही।
ज्ञापन में अन्य प्रमुख मांगें/आरोप भी शामिल रहे ...
जिले में चोरी, चाकूबाजी व अन्य गंभीर अपराधों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाने को गंभीर चिंता बताया गया, जिसके विरोध में भी गुलदस्ता भेंट करने की घोषणा की गई।
बीते तीन वर्षों से शेयर मार्केट के नाम पर कथित 1000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर विदेश फरार हुए योगेश साहू के मामले में ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई।
महादेव सट्टा सहित अन्य ऑनलाइन बेटिंग ऐप के संचालकों सौरभ चंद्राकर व रवि उप्पल की गिरफ्तारी न होना और सोशल मीडिया के जरिए दुर्ग–भिलाई में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार फलना–फूलना, प्रशासन की बड़ी विफलता बताया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़ ने सभी बिंदुओं पर शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया, पूर्व जनपद सदस्य ज्ञानेश्वर विक्की मिश्र, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment