मध्यप्रदेश के Mauganj district में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के जुडमनिया गांव के पास कुत्ते को बचाने की कोशिश में 45 वर्षीय महिला की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत मदद करते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया।
घायल महिला की पहचान हिनौती गांव निवासी शकुंतला साकेत (45) पत्नी राम सजीवन साकेत के रूप में हुई है। वह अपनी मां के निधन के बाद आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनगवां जा रही थीं। इसी दौरान जुडमनिया गांव के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ीं।
नईगढ़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए Sanjay Gandhi Memorial Hospital, रीवा रेफर कर दिया गया।
बीएमओ डॉ. आर.के. पाठक के अनुसार, महिला को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment