चिचलगोंदी में जनपद निधि से बना भवन उपेक्षा का शिकार
अंडा/गुंडरदेही/अर्जुंदा (मोरज देशमुख) ।ग्राम पंचायत चिचलगोंदी में जनपद विकास निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय आज अपनी बदहाल स्थिति के कारण चर्चा में है। गुंडरदेही-अर्जुंदा मुख्य मार्ग पर स्थित यह प्रतीक्षालय यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में यह अव्यवस्था और उपेक्षा का शिकार नजर आ रहा है।
भवन के आसपास झाड़-झंखाड़ उग आया है और साफ-सफाई का अभाव स्पष्ट दिखाई देता है। प्रतीक्षालय के सामने अस्थायी ढांचा और अव्यवस्थित सामग्री होने से यात्रियों को बैठने और खड़े होने में भी परेशानी होती है। रखरखाव के अभाव में यह सार्वजनिक सुविधा केंद्र अपनी मूल उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, जिनमें छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। गर्मी, बारिश और धूप से बचने के लिए बनाए गए इस प्रतीक्षालय की हालत ऐसी है कि लोग यहां रुकने से भी कतराने लगे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत से मांग की है कि प्रतीक्षालय की साफ-सफाई कर नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, आसपास की झाड़ियों की सफाई कराई जाए और भवन की मरम्मत कर इसे फिर से उपयोगी बनाया जाए। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर कब ध्यान देते हैं और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment