कसारीडीह वार्ड 44 में कई स्थलों पर होगा पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य,
?️लापरवाही मिलने पर ठेकेदार को पुनः कार्य कराने की चेतावनी,
?दुर्ग में विकास को बढ़ावा,पेवर ब्लॉक पेविंग कार्य का भूमिपूजन,
दुर्ग, ।नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कसारीडीह वार्ड 44 के अंतर्गत विभिन्न सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर रु. 8 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक पेविंग कार्य कराया जा रहा है। इसी के तहत आज अलका बाघमार ने विधिवत भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।भूमिपूजन कार्यक्रम अम्बेडकर भवन और रजा फायर वर्क्स के समीप आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में सभापति
श्याम शर्मा,लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्रकार ,एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,शिव नायक जीतू महोबिया, संजय अग्रवाल,वार्ड 44 पार्षद मनीष कोठारी,जितेंद्र ताम्रकर, राजेन्द्र ढाबाले,उमयंती ठाकुर,अयुर जैन उपस्थित रहे। इन सभी ने महापौर के साथ मिलकर भूमि पूजन किया और पेविंग कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
महापौर ने दिए सख्त निर्देश“लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा:
कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। यदि निरीक्षण के दौरान कहीं भी कमी या लापरवाही पाई गई तो पेवर ब्लॉक को तुरंत उखाड़कर पुनः लगवाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।”
वार्डवासियों ने जताया आभार
वार्ड के नागरिकों ने बताया कि यहाँ लंबे समय से सड़कों के सुधारीकरण की आवश्यकता थी। पेवर ब्लॉक पेविंग कार्य शुरू होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा। स्थानीय निवासियों ने महापौर एवं निगम प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment