बलौदाबाजार। बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी में 22 से 24 फ़रवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसी संत समागम एवं गुरुदर्शन मेला मंगलवार को उमंग और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मुख्य मंदिर में मत्था टेका एवं गुरूगद्दी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया । मेले में इस बार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा सुविधाओं में विस्तार किया गया जिसका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। कलेक्टर दीपक सोनी ने शांतिपूर्ण एवं बेहतर ढंग से मेला सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए मेला समिति, श्रद्धालुओं, मेला से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया है।
कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में इस बार मेले में जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए परिसर में 84 सीसीटीवी कैमरा स्थापित कर कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग किया गया। मेला में 9 पुलिस कन्ट्रोल रूम बनाया गया था जिसकी सहायता से प्राप्त शिकायतों को त्वरित निराकरण किया गया। 8 अग्निशमन वाहन एवं 2 क्रेन की व्यवस्था की गई थी। 170 वायर लेस सेट। 1150 पुरुष एवं महिला पुलिस बल की तैनाती थी। इसी तरह 21 स्थानों पर 250 दाल-भात केन्द्र स्थापित किए गए थे, जिसमे प्रतिदिन लगभग 1 लाख 30 एवं 3 दिनों में 3 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन कराया गया। 10 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाया था जिसमें 149 मेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी एवं 10 एम्बुलेंस भी तैनात किए गए थे। मेडिकल कैम्प के ओपीडी में 21863 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इसके साथ ही आईपीडी में 83 लोगों का ईलाज किया गया।
मेला परिसर में विभिन्न स्थलों की सुलभ जानकारी हेतु वेबसाईटwww.giraudpurimela.com का निर्माण एवं मोबाइल एप्प लांच किया गया था। मोबाइल एप्प और वेबसाईट का क्यूआर कोड से एक्सेस की सुविधा हेतु जगह-जगह उक्त कोड को चस्पा किया गया था। 3 दिन में मेला के दौरान लगभग 85 हजार से अधिक श्रध्दालुओं ने वेबसाइट का प्रयोग किया एवं लगभग 15000 लोगों ने मोबाइल एप्प इंस्टाल किया। मेला परिसर में संचालित हेल्प डेस्क की सहायता से 33 गुमशुदा लोगों को उनके परिवार से मिलाया गया तथा लगभग 10 हजार 500 लोगों ने हेल्प डेस्क में पूछताछ का लाभ उठाया।
मेला में स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए पंचायत विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 24 घण्टे साफ-सफाई की व्यवस्था की गई। पूरे मेले स्थल को 10 जगहो में बांटा गया था। जिसमें लगभग 550 सफाई कर्मचारी एवं स्वच्छाग्रही की ड्यूटी लगाई गई थी। मेला परिसर में 250 अस्थाई टेप नल कनेक्शन, 48 पानी टैंकर, 100 अस्थाई एवं 80 स्थाई शौचालय, 16 चलित शौचालय, 55 स्नानागार,18 विद्युत ट्रांसफार्मर,10 जनरेटर की भी व्यवस्था की गई थी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment