दुर्ग, होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-06 भिलाई में समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।
बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने आगामी होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी
निर्देशित किया गया कि होलिका दहन की रात्रि एवं होली के दिन शहर के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों तथा पूर्व से चिन्हित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
शून्य सहनशीलता नीति लागू
होली के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, स्टंटबाजी, ट्रिपल राइडिंग, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन, खुले वाहनों में खतरनाक ढंग से यात्रा, संशोधित साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण तथा सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने जैसी गतिविधियों पर शून्य सहनशीलता नीति लागू रहेगी।
ब्रीथ एनालाइजर एवं इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से सघन जांच की जाएगी। नशे की अवस्था में वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जप्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की वैधानिक प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
अधिकारियों का सम्मान
बैठक के दौरान जिले के प्रमुख चौकों पर सघन वाहन चेकिंग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट पर समयबद्ध उपस्थिति और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को मर्यादित एवं सुरक्षित तरीके से मनाएं। नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं व अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment