• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
भिलाई-दुर्ग में सक्रिय राज्यस्तरीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 31 दोपहिया वाहन बरामद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 फरवरी 2026,  11:13 AM IST
  • 88
भिलाई-दुर्ग में सक्रिय राज्यस्तरीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 31 दोपहिया वाहन बरामद

दुर्ग,। थाना भिलाई भट्टी पुलिस ने भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में सक्रिय राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 31 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। मामले में मुख्य आरोपी ई. पापा राव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संलिप्तों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 से भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। विशेष रूप से Bhilai Steel Plant (बीएसपी) के मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग एवं भिलाई-भट्टी क्षेत्र को गिरोह द्वारा निशाना बनाया जाता था। पंजीबद्ध प्रकरणों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी ई. पापा राव को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

ऐसे करता था चोरी और खपाने का काम

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं वाहन चोरी कर उन्हें कुंकुरी (जिला जशपुर) ले जाकर अपने सहयोगियों के माध्यम से बेचता था। चोरी के वाहनों को मनोज राम एवं राम सेवक प्रजापति उर्फ रवि सहित अन्य सहयोगियों के जरिए खपाया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और वह विशेष रूप से होंडा शाइन जैसे लोकप्रिय मॉडलों को निशाना बनाता था।

31 लाख रुपये के वाहन जप्त

विवेचना के दौरान कुल 31 दोपहिया वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये है, जप्त किए गए। बरामद वाहनों में भिलाई-भट्टी क्षेत्र की 13, छावनी थाना क्षेत्र की 3, रायपुर क्षेत्र की 2 तथा 3 बिना पंजीयन दस्तावेज वाले वाहन शामिल हैं।

मामले में संबंधित अपराध क्रमांकों के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

ई. पापा राव, निवासी कुशालपुर, चंगोरा भाठा, जिला रायपुर

मनोज राम, निवासी कुंकुरी, जिला जशपुर

राम सेवक प्रजापति उर्फ रवि, निवासी कुंकुरी, जिला जशपुर

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें और पार्किंग के दौरान सुरक्षा सावधानियां बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वाहन चोरी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter