• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
बोर्ड परीक्षा का औचक निरीक्षण,केंद्रों पर व्यवस्थाएं चुस्त, शत-प्रतिशत रही परीक्षार्थियों की उपस्थिति
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 फरवरी 2026,  11:35 AM IST
  • 109
बोर्ड परीक्षा का औचक निरीक्षण,केंद्रों पर व्यवस्थाएं चुस्त, शत-प्रतिशत रही परीक्षार्थियों की उपस्थिति

दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्रा ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लेने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला निकुम (सेजस), तिरगा और अंडा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक संचालक समृद्धि जोशी, राधिका यदु, अमल कुमार दुबे और जावेद कुरैशी का विशेष निरीक्षण दल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने परीक्षा हॉल में जाकर बैठक व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा अत्यंत शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संचालित होती पाई गई। एक विशेष उपलब्धि यह रही कि इन केंद्रों पर सभी नामांकित परीक्षार्थी उपस्थित मिले और किसी भी छात्र की अनुपस्थिति दर्ज नहीं की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्रों में पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्र अध्यक्षों को निर्देशित किया कि पूरी परीक्षा अवधि में शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखी जाए। जिला प्रशासन के इस कड़े रुख और औचक निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नजर आईं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter