• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
दुर्ग पुलिस की होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 8.640 ग्राम हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 फरवरी 2026,  05:07 PM IST
  • 85
दुर्ग पुलिस की होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 8.640 ग्राम हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा “नशे पर जीरो टॉलरेंस” अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना वैशाली नगर पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम ने 8.640 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹1,72,800/- बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिव मंदिर के पास, जवाहर नगर शादी भवन के समीप कुछ युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 8.640 ग्राम हेरोइन, नगद बिक्री रकम, 4 मोबाइल फोन तथा एक पल्सर मोटर सायकल बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना वैशाली नगर में धारा 21(B) एवं 29 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में शेखर राव (18 वर्ष), कुंदन उर्फ कुम्बज वर्मा (27 वर्ष), मोहम्मद सोहेल खान (28 वर्ष) तथा हर्ष भट्टी शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को सुरक्षित और संयमित तरीके से मनाएं, नशे से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter