वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था
दुर्ग। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा बुधवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली गई।
बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित कर नागरिकों को आवश्यक समझाइश दी जाए। पूर्व वर्षों में होली के दौरान घटित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए चिन्हित एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। बस्तियों, पॉश कॉलोनियों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर फिक्स पिकेट स्थापित करने तथा पैदल एवं बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने दोपहिया वाहन में तीन सवारी, स्टंटबाजी, मार्ग में हुड़दंग एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही क्षेत्र के गुण्डा, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया गया, ताकि त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती ममता देवांगन सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। कानून व्यवस्था भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment