दुर्ग। दुर्ग पुलिस के अंतर्गत भिलाई नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए 445 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर उसके कब्जे से लगभग ₹20,000 मूल्य का गांजा जप्त किया।
घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेल चौक सेक्टर 6 स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति काले रंग के बैग में गांजा रखकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।
विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से काले प्लास्टिक थैले में रखा 445 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवा मुदलियार (23 वर्ष) निवासी नेहरू नगर मॉडल टाउन सुपेला, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 20(ख) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
घटना का कारण
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से मादक पदार्थ रखकर विक्रय हेतु परिवहन कर रहा था।
जप्त सामग्री
मादक पदार्थ गांजा – 445 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹20,000/-)
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान लगातार और प्रभावी रूप से जारी रहेगा।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment