दुर्ग। कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) दुर्ग द्वारा प्रशासनिक कार्यों में सुचारु संचालन एवं व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग में आंशिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश क्रमांक 685/खाद्य/स्था./2026 के तहत कुछ खाद्य निरीक्षकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार श्री रामनारायण साहू, खाद्य निरीक्षक के मुख्यालय दुर्ग पदस्थापना उपरांत पूर्व में दी गई अस्थायी व्यवस्था में संशोधन किया गया है। इसके तहत निम्न अधिकारियों को प्रभार सौंपे गए हैं—
श्री चंद्रकांत बघेल, खाद्य निरीक्षक को अनुविभाग पाटन के अंतर्गत तहसील पाटन क्षेत्र में संचालित समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों एवं लाइसेंसिंग कार्यों का प्रभार दिया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन तथा कलेक्टर/अपर कलेक्टर/खाद्य नियंत्रक द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कार्य भी उनके जिम्मे रहेंगे। इनके लिंक अधिकारी के रूप में सुश्री कविता ठाकुर, खाद्य निरीक्षक को नामित किया गया है।
इसी प्रकार श्री आशुतोष चंद्राकर, खाद्य निरीक्षक को अनुविभाग पाटन के अंतर्गत तहसील जामगांव (आर) क्षेत्र की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों एवं लाइसेंसिंग कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे जाने वाले अन्य कार्यों का निर्वहन भी वे करेंगे। इनके लिंक अधिकारी के रूप में भी सुश्री कविता ठाकुर, खाद्य निरीक्षक को नियुक्त किया गया है।।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment