शहर में खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा निकली धूमधाम से, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
?गाजे-बाजे, भक्ति और आस्था का संगम,खाटू श्याम निशान यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
?महापौर अलका बाघमार समेत जनप्रतिनिधि शामिल, भक्तिमय माहौल में गूंजे श्याम नाम के भजन
?सजे विमान पर विराजित बाबा श्याम की मोहक प्रतिमा ने खींचा भक्तों का ध्यान, शहर हुआ श्याममय
दुर्ग, ।शहर में शुक्रवार की सुबह आस्था और भक्ति का सागर तब उमड़ पड़ा जब खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान एवं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का नगरवासियों ने दिल खोलकर स्वागत किया, वहीं अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ यात्रा में शामिल होकर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।
शोभायात्रा गंजपारा सख्ती चौरा से प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट, शांति नगर, दुर्गा चौक से होती हुई कादम्बरी नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की धुनों के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में शहरभर से आए श्रद्धालु पगड़ी, पीला ध्वज और निशान उठाए शामिल हुए।
आकर्षण का केंद्र बने विमान पर विराजित खाटू श्याम बाबा की सजी-धजी प्रतिमा, जिसे आभूषणों व फूलों से भव्य स्वरूप में सजाया गया था। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, लोगों ने घरों और दुकानों से फूल बरसाकर स्वागत किया। कई स्थानों पर आरती उतारी गई एवं प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, लोककर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल एवं सावित्री दमाहे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बाबा श्याम से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
शाम को भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और देर रात तक भक्ति-भाव का माहौल बना रहा।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment