• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
निगम कर्मचारियों के चेहरे खिले, सुमित अग्रवाल दुर्ग में ही रहेंगे तैनात
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 फरवरी 2026,  10:32 PM IST
  • 1106
निगम कर्मचारियों के चेहरे खिले, सुमित अग्रवाल दुर्ग में ही रहेंगे तैनात

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश क्रमांक ESTB/2396/2026/GAD-2 के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आदेश पर सचिव श्री राजत कुमार के हस्ताक्षर हैं।

जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नवीन पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

Image after paragraph

प्रमुख नियुक्तियां एवं प्रभार इस प्रकार हैं:

डॉ. सी. आर. प्रसन्ना (भा.प्र.से.) को सचिव, सहकारिता विभाग के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

श्री कुलदीप शर्मा (भा.प्र.से.) को कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया।

श्री हीरालाल अग्रवाल (भा.प्र.से.) को सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

श्री लीना कोसम (भा.प्र.से.) को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया।

श्री निर्मल रंजन चौबे (भा.प्र.से.) को उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया।

श्री वीरेंद्र बहादुर पंचाय (भा.प्र.से.) को अपर कलेक्टर, नारायणपुर बनाया गया।

श्री सुमित अग्रवाल (भा.प्र.से.) को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग का प्रभार सौंपा गया।

श्री संदीप कुमार अग्रवाल (भा.प्र.से.) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर नियुक्त किया गया।

श्री आशीष कुमार टिकरिहा (भा.प्र.से.) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रभार दिया गया।

श्री कमलेश कुमार पाराशर (भा.प्र.से.) को उप सचिव, वित्त विभाग में पदस्थ किया गया।

श्री तरुण कुमार किरण (भा.प्र.से.) को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा में पदस्थ किया गया।

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter