• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने जिहादी कट्टरपंथियों का फूंका पुतला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 मार्च 2026,  09:37 AM IST
  • 90
छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने जिहादी कट्टरपंथियों का फूंका पुतला हत्या के विरोध में जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सीबीआई जांच की रखी मांग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा दिल्ली के उत्तम नगर स्थित जेजे कॉलोनी क्षेत्र में होली के दिन 26 वर्षीय तरुण की हुए हत्या की घटना की निंदा की है। घटना के विरोध में सोमवार को शहीद चौक (ग्रीन चौक) पर कार्यकर्ताओं द्वारा जिहादी कट्टरपंथियों का पुतला जलाकर आक्रोश जताया गया। यह प्रदर्शन बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ओम रवि भारती के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन उपरांत संगठन द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से जिला अध्यक्ष ओम रवि भारती ने बताया कि 4 मार्च को होली के अवसर पर एक मामूली घटना को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों द्वारा तरुण और उसके परिवार पर हमला कर दिया गया। इस हमले में तरुण की मृत्यु हो गई तथा परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। बजरंग दल द्वारा घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन के दौरान छत्तीसगढ़ बजरंग दल के संयोजक रतन यादव, प्रदेश अध्यक्ष गौतम जैन,चंदन राजपूत,राकेश शिंदे, विभाग संयोजक कुशल तिवारी,अपूर्व सिंह, कुलेश्वर यादव ,जिला मंत्री देवाशीष घोष,जिला संयोजक अश्मित साहनी, कमलेश यादव, धनेश डोरा, राजा पटेल, अनिल सोनी के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter