दुर्ग। शहर के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में संचालित अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर एक मकान में रेड कार्रवाई कर संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि थाना स्मृति नगर क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मकान पर दबिश दी।
रेड के दौरान पाया गया कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुल 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। बाद में न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिलाओं को रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत थाना स्मृति नगर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये हैं आरोपी ..
इस मामले में पुलिस ने धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35 वर्ष), निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर और अमन शेख (25 वर्ष), निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर को गिरफ्तार किया है।
मौके से ये सामान जप्त ..
पुलिस ने मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री और 5,500 रुपये नकद जप्त किए हैं।
पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment