?️महापौर अलका बाघमार के सख्त निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान
?️जेसीबी की मदद से हटाए गए अवैध शेड और पक्के निर्माण
?️दुकानदारों ने मांगा 24 घंटे का समय, निगम ने दी सख्त चेतावनी
?️शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट क्षेत्र में नाली के ऊपर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया। निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से करीब 35 से अधिक दुकानों के बाहर नाली के ऊपर बनाए गए अवैध शेड और पक्के निर्माण को तोड़कर हटाया।
बताया गया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा नाली के ऊपर कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए थे, जिससे आवागमन और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में नगर निगम द्वारा पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन अवैध कब्जाधारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार के सख्त निर्देश पर आज अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान पटरीपार सिकोला भाटा के कई दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई को देखते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय भी मांगा। इस पर निगम अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि तय समय के बाद यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर क्षेत्र में सड़क और नालियों के ऊपर अवैध रूप से निर्माण कर व्यवसाय करना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर के सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय किया जाएगा तो उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जन संपर्क/राजू बक्शी
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment