• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
भिलाई में महिला को लॉज में बुलाकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 मार्च 2026,  10:17 AM IST
  • 67
भिलाई में महिला को लॉज में बुलाकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में महिला को लॉज में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से भी अन्य प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई स्थित एक ट्रांसपोर्ट एवं टायर दुकान में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत है। पीड़िता ने थाना छावनी में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि 5 मार्च 2026 को शाम करीब 4 बजे आरोपी ने उसे पावर हाउस भिलाई स्थित एक लॉज के कमरे में बुलाया। वहां आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अशोभनीय हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी भी दी।

महिला की शिकायत पर छावनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 141/2026 के तहत धारा 74, 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी बी. लक्की जॉर्ज, निवासी बीएसपी सेक्टर-04 सड़क-19 क्वार्टर, भिलाई को चिन्हित कर 12 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना पावर हाउस भिलाई स्थित एक लॉज के कमरे में हुई थी। मामले में कोई जप्ती योग्य सामग्री नहीं मिली है।

इस कार्रवाई में थाना छावनी के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा, उप निरीक्षक एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter