सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों के भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में भटगांव तहसील क्षेत्र के करकोली गांव में एक गोदाम पर दबिश देकर बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भटगांव तहसील के करकोली ग्राम स्थित एक गोदाम में छापेमार कार्रवाई की। यह गोदाम महेश गुप्ता नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जहां अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडरों का भंडारण किया गया था।
23 भरे हुए और 12 खाली सिलेंडर
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से कुल 35 नग एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। इनमें 23 भरे हुए सिलेंडर और 12 खाली सिलेंडर शामिल हैं। विभाग की टीम ने सिलेंडरों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment