• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
राहुल गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ शिकायत, कंगना रनौत पर FIR की मांग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 मार्च 2026,  08:00 PM IST
  • 281
राहुल गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ शिकायत, कंगना रनौत पर FIR की मांग

दुर्ग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवा कांग्रेस नेता संदीप वोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सांसद Kangana Ranaut के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना रनौत द्वारा मीडिया में दिए गए बयान में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष के लिए अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे न केवल एक संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादा का भी उल्लंघन हुआ है।

संदीप वोरा ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत जांच कर एफआईआर दर्ज की जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान सनी शशांक साहू, मोहित वालदे, जयप्रकाश साहू, विकास यादव, त्रिशरण डोंगरे, राहुल राजपूत, दिलावर, पृथ्वी चंद्राकर, कृष्णा यादव, शाश्वत पांडे, रमीज रजा, पवन कुमार, अक्सर सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter