आस्था और श्रद्धा का संगम: नगर निगम परिसर में कलश स्थापना के साथ शुरू हुई नवरात्रि,
दुर्ग/ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग में आस्था और श्रद्धा के साथ पर्व की शुरुआत की गई। महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विधि-विधान से जोत प्रज्वलित कर कलश स्थापना की और पूजा-अर्चना की।
इस दौरान नगर निगम परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। पूजा के साथ ही पूरे वातावरण में धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ और नवरात्रि पर्व की गरिमामयी शुरुआत की गई।
महापौर एवं आयुक्त ने निगम मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्रकार, नीलेश अग्रवाल,हर्षिका सँभव जैन,सजान जोसेफ, रेशमा सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर व आयुक्त ने कहा
“चैत्र नवरात्रि हमारी आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है।नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सभी भक्तजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment